पटना, अप्रैल 25 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने माता सीता के पावन प्राकट्य के प्रतीक जानकी नवमी के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि भारतीय संस्कृति के उन मूल्यों को भी रेखांकित करता है जो युगों से हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि जानकी नवमी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि वह दिन है जब हम अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौटते हैं और माता सीता के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं। यह पर्व हमें सिखाता है कि कठिन परीक्षाओं के बीच भी कैसे अपने चरित्र और धर्म को अडिग बनाए रखा जाता है। यह भी पढ़ें- जानकी नवमी अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौटने का पर्व : प्रेम जानकी नवमी को सीता नवमी के नाम से भी जाना जाता है और यह प्रतिवर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्...