वाराणसी, अप्रैल 27 -- वाराणसी। विशेष सफाई अभियान के तहत रविवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सरायनंदन वार्ड में जानकी नगर कॉलोनी का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। क्षेत्र में सीवर की सफाई के बाद सड़क पर ही सिल्ट छोड़ देने पर महापौर ने 24 घंटे में हर हाल में सिल्ट का उठान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एक खाली प्लॉट में बड़ी मात्रा में कूड़ा डंप देख महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्लॉट धारक को तत्काल नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जानकीनगर के निवासियों की मांग पर दो स्पीड ब्रेकर बनवाने को कहा। इस दौरान पार्षद मदन मोहन तिवारी, श्याम आसरे मौर्य, अतुल पांडेय, राजकुमार, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आरके सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- साफ-सफाई के साथ गौशाला में भूसा-चारा प्रबंध क...