छपरा, अप्रैल 25 -- फोटो - 15 मढ़ौरा के नरहरपुर चमारी मंदिर परिसर में जन्मोत्सव समारोह में भजन गाते संत व कलाकार मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय नरहरपुर चमारी स्थित राधेश्याम- सीताराम मंदिर परिसर में पिछले सवा महीने से चल रहा अखण्ड सीताराम नाम महायज्ञ शनिवार को माता जानकी के जन्मोत्सव के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर महिला व पुरुष श्रद्धालु बधाई गीतों पर झूमते नजर आए और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो उठा। मठिया के महंत जानकीनाथ शरण फलाहारी बाबा ने बताया कि यह महायज्ञ पिछले 10 वर्षों से शुभ मुहूर्त में आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भई प्रगट कुमारी भूमि-विदारी जनहितकारि भयहारी इस सवा महीने की अवधि में भगवान श्रीराम, भक्त हनुमान, भगवान परशुराम और माता जानकी के जन्मोत्सव भी मनाए जाते हैं, जिससे आयो...