लखनऊ, दिसम्बर 28 -- जानकीपुरम विस्तार में फुलवारी को नुकसान पहुंचाने की शिकायत पर पड़ोसी ने एक महिला और उसकी मां की पिटाई कर दी। आरोप है कि मां का अंगूठा काट दिया और पीड़िता के गले में काट कर मंगलसूत्र भी छीन लिया। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उसने कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज कराया है। जानकीपुरम विस्तार निवासी शिल्पी कुशवाहा ने बताया कि उनकी माता कमलावती नौ अक्टूबर की सुबह खाना बनाने के बाद घर लौट रही थीं। घर के सामने लगे फूल के पेड़ के टूटने पर उन्होंने पड़ोसी शहजाद से शिकायत की। आरोप है कि शहजाद और उनकी पत्नी, साली सब्बो, जीनत, शबनम और सास ने मिलकर कमलावती को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा दिया। आरोपियों ने उनके हाथ का अंगूठा काट दिया। विरोध करने पर शिल्पी कुशवाहा के ऊपर भी हमला कर दिया गया। उनके गले में दांत से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.