लखनऊ, मई 14 -- सड़कों और फुटपाथों पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया। जानकीपुरम विस्तार और गुडंबा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने 45 अवैध दुकानों को हटवाया, जबकि एक ठेला भी जब्त किया गया। अभियान केदौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। इसको लेकर दुकानदारों ने विरोध भी किया। जोन-3 के जोनल अधिकारी मनोज यादव के निर्देश पर नगर निगम का दस्ता गुरुवार को यहां अतिक्रमण हटवाने पहुंचा। नगर निगम की प्रवर्तन टीम सुबह से ही क्षेत्र में पहुंच गई और प्रमुख सड़कों, फुटपाथों तथा सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसका दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया।

भिटौली चौराहे से गुडंबा तक चली कार्रवाई अभियान के तहत सेक्टर-2 जानकीपुरम विस्तार स्थित भिटौली चौराहे ...