लखनऊ, अप्रैल 2 -- लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जानकीपुरम, बालागंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने और बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जानकीपुरम के मुस्लिम नगर और रायपुर मोहल्लों में प्रवर्तन दल ने 'मॉर्निंग रेड' के दौरान 84 परिसरों की जांच की, जिसमें 05 उपभोक्ताओं को सीधे केबल जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। विभाग ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं लखनऊ सेंट्रल जोन के बालागंज में सात किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...