जानकीनगर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में बनेगा वाहन पार्किंग
पूर्णिया, जून 6 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। पूर्णिया-सहरसा बड़ी लाइन रेलखंड के अंतर्गत जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही वाहन पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है और इसके लिए आवश्यक नक्शा भी तैयार कर लिया गया है।यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योतिष प्रकाश मिश्रा ने दूरभाष पर दी। उन्होंने बताया कि जानकीनगर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी भाग में वाहन पार्किंग के निर्माण की योजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अब केवल निर्माण कार्य शुरू होना शेष है। डीआरएम ने कहा कि स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.