लखीसराय, मई 26 -- चानन, निज संवाददाता। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरीत निष्पादन को लेकर 02 जून को जानकीडीह एवं भलूई पंचायत के महुलिया गांव में लगने वाले सहयोग शिविर की सफलता को लेकर डीएम शैलेन्द्र कुमार द्वारा मंगलवार को स्थलीय जायजा लिया गया। इस दौरान डीडीसी सुमित कुमार, एडीएम नीरज कुमार, बीडीओ प्रिया कुमारी, पंचायत शिविर प्रभारी सह मनरेगा कनीय अभियंता मनीष कुमार, सीओ रवि कुमार सहित ब्लॉक स्तर के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

स्थानीय समस्याएं स्थानीय लोगों ने डीएम से कहा कि हजूर वार्ड नं.01, 06,08,10 में चार साल पहले टंकी लगा दिया गया, लेकिन कायदे से अब तक पानी सप्लाई नहीं हो सकी। पंचायत में पीएचईडी द्वारा 42 चापाकल लगाया गया, जिसमें 21 मामूली खराबी के कारण बंद पड़ा हुआ है। इस पर डीएम ने पीएचईडी के अधिकारी को हिदायत देते हुए कहा कि इसे जल्द...