चित्रकूट, मई 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड से संचालित गौशाला में गोवंशों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए है। गोवंशों को गर्मी से बचाने को काफी ऊंचाई में शेड़ बनवाकर पंखे लगवाए गए है। इसके अलावा विशेष शॉवर सिस्टम लगाया गया है। जिसमें गोवंशों को शिफ्टवार नहलाया भी जा रहा है। यह गौशाला हाईटेक व्यवस्थाओं को लेकर पहले भी चर्चाओं में रही है। यहां पर करीब 1300 गोवंश संरक्षित है। गोवंशों की देखभाल यहां पर परिवार के सदस्य की तरह होती है। गौशाला में देखरेख के लिए कर्मचारी लगे है। मौजूदा समय पर भीषण गर्मी पड़ रही है। फलस्वरुप गोवंशों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां भीषण गर्मी में गोवंशों को राहत देने के लिए आधुनिक शॉवर सिस्टम लगाया गया है। इस व्यवस्था के तहत गायों को समय-समय पर न...