फरीदाबाद, जनवरी 16 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने जानकार बनकर एक व्यक्ति से 22 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना 6 दिसंबर को हुई। सेक्टर 11 डी निवासी मनफूल सिंह ने बताया कि 6 दिसंबर को उसके मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति ने फोन किया और उसने बताया कि आपके पिताजी ने उसे 30 हजार रुपये नगद दिए हैं। वह आपको ऑनलाइन ट्रांसफर कर रहा है। जिसने उसे अपने नंबर से दो मैसेज एक 20 हजार रुपये का और एक 10 हजार रुपये का भेजा। कुछ समय के बाद उसकी कॉल आई और उसने कहा कि उसके पिताजी चले गए हैं और वह उसके द्वारा भेजे गए पैसे वापस कर दे। वह उसकी बातों को सच मान लिया और उसकी झांसे में आ गया। उसने अपने पेटीएम नंबर से 10 हजार उसके बाद दो बार 5-5 हजार रुपये और दो बार एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसने कुल 22 हजार रुपये ट्रांसफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.