पीलीभीत, फरवरी 18 -- भारत विस्तार योजनान्तर्गत एआई-टू के माध्यम से कृषि सम्बंधी सभी जाकनकारियां ली जा सकती है। उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि एआई आधारित टोल फ्री नम्बर 155261 का प्रयोग कर कृषि सम्बन्धित जानकारियां जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सोलर पम्प योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना, एग्रीस्टैक योजना, प्रमाणित बीज वितरण अनुदान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, फसलीऋण और फसलों में लगने वाली कीट रोग/उनसे बचने के उपायों की जानकारी आदि ली सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...