गोड्डा, जून 7 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा में बड़ी संख्या में श्रमिक श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। इसका प्रमुख कारण योजनाओं और निबंधन प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी का अभाव है। गोड्डा में रोजगार का प्रयाप्त साधन ना होने की वजह से काफी संख्या में मजदूर गोड्डा से पलायन करते हैं। अक्सर अन्य राज्यों में कार्य कर रहे मजदूर किसी दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। हाल के दिनों में जिले के दो प्रवासी मजदूरों की अन्य राज्यों में हुई मौत के बाद यह समस्या फिर चर्चा में आई है। पहले मामले में राजाभिठा थाना क्षेत्र के कुशबिल्ला गांव निवासी पप्पू पंडित की महाराष्ट्र में मौत हो गई थी, जबकि दूसरे मामले में मारखन पंचायत के कठौन निवासी बुधन मोदी की मजदूरी के लिए जाते समय ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। दोनों श्रमिकों...