जादोपुर में खेत में घास काटने गई महिला की सांप के काटने से हुई मौत
गोपालगंज, जुलाई 5 -- गोपालगंज। जादोपुर थाने के सिहोरवा गांव में रविवार को खेत में घास काटने के लिए गई एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे महिला की मौत हो गई। मृतका रमेश महतो की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी थी। घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार को मवेशियों के लिए वे गांव में स्थित खेत में घास काटने के लिए गई थी। घास काटने के दौरान महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में उसे उठाकर इलाज के लिए लेकर मॉडल सदर अस्पताल में आ ही रहे थे कि उसकी मौत रास्ते में हो गई। परिजन फिर भी उसे लेकर मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। जहां जांच के दौरान डॉक्टर व कर्मियों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.