गोपालगंज, फरवरी 24 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को जादोपुर थाने के मेहंदिया दियारा स्थित गंडक नदी के किनारे लावारिस अवस्था में रखी 91 कार्टन देसी शराब जब्त की। हालांकि टीम में शामिल अधिकारियों ने तस्कर की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन की, लेकिन तस्करों का पता नहीं चल सका। इसके बाद टीम ने शराब जब्त करते हुए अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि तस्कर नदी के रास्ते शराब लाकर यहां स्टॉक किए हुए थे। सूचना मिलने के बाद टीम ने छापेमारी की और सभी शराब को जब्त कर लिया।इधर, उत्पाद विभाग की टीम ने ही बैकुंठपुर के गरौली, यूपी-बिहार सीमा के भिंगारी व भागीपट्टी चेकपोस्ट से 116 बोतल शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार तस्कर बैकुंठपुर के उसरी गा...