जादोपुर थाने के मेंहदिया गांव में बहू को गंडक नदी में फेंकने वाली सास गई जेल
गोपालगंज, अगस्त 23 -- गोपालगंज। जादोपुर थाने के मेंहदिया गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहू की हत्या करने के बाद शव को गंडक नदी में फेंकने वाली सास को पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस की टीम ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद नामजद अन्य छह लोगों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।
मामले की जानकारी जादोपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि गंडक नदी में बहू की हत्या करने के बाद शव को दो लोगों के साथ मिलकर फेंकने के मामले में मृतका शमीनाथ सहनी की पत्नी शोभा देवी की मां के बयान पर सास समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सास की निशानदेही में लगातार तीन दिनों से गंडक नदी में शव की तलाश की जा रही है। स्थानीय गोताखोर लगातार नदी में शव बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.