जादू टोना के शक में दो परिवारों के बीच मारपीट, 6 लोग घायल
अमरोहा, जून 9 -- हसनपुर। टोना टोटका के शक में सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक मारपीट सुशील व उसके पड़ोसी अनिल के परिवारों के बीच हुई। इनमें से एक परिवार को दूसरे पर जादू टोना करने का शक है। कहासुनी के बाद दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। सुशीला, मुन्नी, सृष्टि व पातीराम तथा दूसरे पक्ष के अनिल व मीनू घायल हो गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को देर रात सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जादू टोने के शक में दो परिवारों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.