अमरोहा, जून 10 -- हसनपुर, संवाददाता। टोना-टोटका के शक में सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक मारपीट सुशील व उसके पड़ोसी अनिल के परिवारों के बीच हुई। इनमें से एक परिवार को दूसरे पर जादू टोना करने का शक है। पूर्व में भी इस बात को लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है। सोमवार रात एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। यह भी पढ़ें- जादू टोना के शक में दो परिवारों के बीच मारपीट, 6 लोग घायल दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें सुशीला, मुन्नी, सृष्टि व पातीराम तथा दूसरे पक्ष के अनिल व मीनू घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल...