जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जादू-टोना करने के संदेह में 46 साल की आदिवासी महिला की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चाईबासा सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बहमन तुती ने बताया कि पुलिस को शनिवार सुबह घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम कराइकेला थाना क्षेत्र के कोलजोमरो गांव पहुंची और वहां से महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान रेंदाई सुम्भरुई के रूप में हुई है।घर में घुस घोंट दिया था गला इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला शुक्रवार देर रात अपने घर में सो रही थी, तभी चारों आरोपी घर में घुस गए और उससे मारपीट की और बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय ...