आजमगढ़, मार्च 11 -- बरदह। मंगलवार को ठेकमा ब्लाक में सीतापुरी मिस्टर सलमान ने जादू के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने कहा कि कृषि विभाग ने खेत की तैयारी से लेकर बुवाई, पैदावार तक सारी जिम्मेदारी ली है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रही है। कृषि संबंधी जानकारी के लिए किसान पोर्टल पर पंजीकरण जरूर कराएं। जिला उद्यान वैज्ञानिक डा. विजय कुमार विमल ने कहा कि वर्तमान में आम के बौर में कीटों का असर हो रहा है। इसके लिए जैविक कीटनाशक नीम आयल का उपयोग करें। इस दौरान चंद्रेश्वर राय, प्रकाश राय, घनश्याम राय, अमित बिंद, मनमोहन यादव, प्रधान शशिकांत यादव, पूर्व प्रधान राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...