घाटशिला, जनवरी 23 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि समाज का वनभोज आगामी 25 जनवरी को जादूगोड़ा के सुप्रसिद्ध मंदिर रंकनी मंदिर में होगी। इधर कार्यक्रम की सफलता को लेकर समाज के अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में जादूगोड़ा स्थित उनके कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ , तूरामडीह समेत सुंदरनगर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा सभी को अपने अपने यूनिट के ब्रह्मर्षि समाज के लोगों को वनभोज कार्यक्रम में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रभात कुमार, उपेन्द्र शर्मा, चंद्र भूषण सिंह आर एन विद्यार्थी, विद्या शर्मा, सुधीर कुमार कश्यप, श्रीनिवास सिंह (जादूगोड़ा) शशिभूषण शर्मा, मृत्युंजय कुमार समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...