घाटशिला, दिसम्बर 16 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के यूसील कॉलोनी शिव मंदिर, ईंटा भट्ठा व इंचड़ा छठ घाटों पर इन दिनों बालू माफियाओं का कब्जा चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, गुर्रा नदी का पानी कम होने के साथ ही अवैध रूप से बालू खनन का धंधा तेज़ी से बढ़ रहा है। जिसे रोकना खनन विभाग के लिए चुनौती बनती जा रही है। इस मामले को लेकर मुसाबनी अंचलाधिकारी पवन कुमार ने कहा की जल्द ही अधिकारियों की एक टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। ऊंचे भाव पर बेचा जा रहा बालू इस बारे में स्थानीय लोगों की मानें तो एक भट्ठा के कुछ ट्रैक्टर चालकों द्वारा यह कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है। हालांकि, इस क्षेत्र में अवैध बालू खनन मामले को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत की गयी इसके बावजूद जादूगोड़ा के गुर्रा नदी से बालू माफियाओं के द्वारा अवैध ट्रैक्टरों से ल...