घाटशिला, जनवरी 8 -- जादूगोड़ा। मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा पंचायत में बुधवार को मुखिया बॉबी मार्डी के द्वारा पंचायत के तीस सबर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुखिया ने कहा की लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया। आगे भी जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। इस मौके सुशेन कालिंदी, मोगने हेंब्रम, सोंगा पूर्ति,मानसिंह माझी,अभिषेक ओझा, बिन्दु दास समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...