घाटशिला, फरवरी 28 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा के प्राथमिक अनुभाग में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता के बेहतर पेंटिंग करने वाले बच्चों के बीच प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके बाद शपथ ग्रहण और सुविचार बोला गया। सभा की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैदराबाद से आए संतोष एन. जाधव, प्रधानाचार्य, परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय -2 हैदराबाद ने शिरकत की। समारोह के मुख्य अतिथि का परिचय और स्वागत परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा के प्रधानाचार्य ज्ञानेश्वर आर. मोहरिर ने किया। इस दौरान बाल वाटिका के नन्हे-मुन्नों ने एक छोटी सी नृत्य प्रस्तुत की और कविता...