लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- गुरुकुल एकेडमी स्कूल में प्रख्यात जादूगर सम्राट वर्मा ने अपनी अद्भुत जादू कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार की हाथ की सफाई और रोचक जादुई प्रस्तुतियाँ दिखाईं, जिन्हें देखकर छात्र-छात्राएं रोमांचित हो उठे। गुरुवार को जादूगर सम्राट वर्मा ने कागज को नोटों में परिवर्तित करने तथा कई नोटों को पलभर में गायब करने जैसे आकर्षक करतब प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विविध प्रकार के कार्ड मैजिक, एक ही बॉक्स से अलग-अलग वस्तुओं की प्रस्तुति, खाली लोटे से पानी निकालना तथा बच्चों के कान से दूध निकालकर दिखाने जैसे रोचक प्रयोगों से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक प्रदर्शन वह रहा, जब उन्होंने एक बोतल से कोल्ड ड्रिंक कप में डाली और फिर उस कप को बिना किसी सहारे के हवा में झूलता हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.