आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना की पुलिस ने जादू के खेल में मुनाफा का लालच देकर 1.14 लाख रुपये की ठगी करने में जादूगर सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। जादूगर ने जादू के शो में रुपये लगाने पर युवती को मुनाफा का लालच दिया था। सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी नंदिनी सेठ पुत्री श्रवण सेठ झांकी के कार्यक्रम में काम करती है। उसने आरोप लगाया कि गत वर्ष अक्तूबर माह में जनपद के फूलपुर में जादूगार शहंशाह का कार्यक्रम था। फूलपुर के विशाल प्रजापति ने उससे संपर्क किया। जदूगार के साथ काम करने पर एक दिन के छह सौ रुपये देने की बात तय हुई। 19 नवंबर तक कार्यक्रम चला। इसके बाद जादूगर ने कहा कि प्रोग्राम में रुपये लगाओ तो मुनाफा में आधा मिलेगा। पीड़िता ने कई बार में 1.14 लाख रुपये जादू के कार्यक्रम में लगाए। फूलपुर में कार्यक्रम ...