देवरिया, मार्च 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास वेटिंग एरिया में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जादूगर ने जादू और नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग को लेकर जागरूक किया। बीमारी को छिपाने नहीं, समय से इलाज कराने की बात कही गई। लखनऊ से आए जादूगर सिकंदर ने कार्यक्रम के शुरू में कपड़े से जादुई छड़ी निकाली। इसके बाद खाली एक झोली से फूल निकालकर प्राचार्य, सीएमएस सहित अन्य विभागाध्यक्ष का स्वागत किया। जादूगर ने खाली डिब्बे में लकड़ी का बड़ा टुकड़ा निकालकर, कपड़े के तीन टुकड़े को जादुई तरीके जोड़कर तथा विभिन्न लंबाई की तीन रस्सी को एक साइज करके उदाहरण देकर लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। साथ ही बीमारी के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.