एटा, जनवरी 22 -- एटा महोत्सव के मंच पर बुधवार की रात जादू के नाम रही। मैजिक शो के दौरान जादूगरों ने एक से बढ़कर एक हैरतंगेज कारनामे दिखाए, जिन्हें देख दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में रोमांच का ऐसा जादू चला कि पंडाल दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरा रहा। मैजिक शो में लुधियाना (पंजाब) से आए जादूगर मंजीत सिंह ने मंच पर आते ही अपने कौशल से सबको चकित कर दिया। उन्होंने खाली बॉक्स से अचानक कबूतर निकाल दिए, तो वहीं हवा में लड़की को झुलाकर दर्शकों को अचंभित कर दिया। इन सभी करतबों को देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इसके अलावा पंखों का रंग बदलने के उनके जादू ने बच्चों और बड़ों दोनों को रोमांचित किया। आगरा से आए जादूगर संदीप शर्मा के जादू ने भी दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आरके शर्मा...