जादवपुर में सरबोरी मुखर्जी ने TMC के देबब्रत को दी शिकस्त, 27 हजार से अधिक वोट से विजयी
कोलकाता, मई 4 -- भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 206 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। भाजपा ने दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने 78 सीट पर जीत दर्ज की है और 3 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। जादवपुर में भी भाजपा उम्मीदवार जीत गई हैं। यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता तक पहुंची है। इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2021 में हुआ था, लेकिन तब BJP 77 सीटों पर सिमट गई थी।सरबोरी मुखर्जी ने TMC के देबब्रत को हराया दक्षिण कोलकाता में वाम दलों के गढ़ रहे जादवपुर में भाजपा की उम्मीदवार सरबोरी मुखर्जी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार देबब्रत मजूमदार से 27,716 मतों से हरा दिया है। सरबोरी मुखर्जी को कुल 1,06,199 वोट मिले हैं। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.