अमरोहा, मार्च 6 -- हसनपुर, संवाददाता। ढवारसी मार्ग पर बुधवार दोपहर होली मेले में जात लगाकर घर लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी पिकअप बेकाबू होकर खंदक में पलट गई। हादसे में दस श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया।जानकारी के मुताबिक थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव कुआंडाली के ग्रामीण पिकअप में बुधवार पूर्वान्ह कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर झकड़ी में होली पर मेले में जात लगाने आए थे। बुधवार दोपहर लगभग एक बजे जात लगाकर पिकअप से श्रद्धालु घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही पिकअप सैदनगली में उझारी के नजदीक बिजलीघर के पास पहुंची कि बेकाबू होकर खंदक में पलट गई। पिकअप सवार अंशिका पुत्री विक्रम सिंह, प्रीति पत्नी धर्मेंद्र सिंह, प्रियांशी पुत्री हरकेश सिंह, राजू सिंह पुत्र अमर सिंह, धर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.