पटना, मई 20 -- Bihar Encounter News: बिहार में नवंबर में नीतीश कुमार की दसवीं सरकार में सम्राट चौधरी के गृहमंत्री वाला डिप्टी सीएम बनने के बाद से अपराधियों के एनकाउंटर में आई तेजी सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद नई स्पीड से आगे बढ़ रही है। सम्राट चौधरी के 35 दिनों के कार्यकाल में 11 मुठभेड़ हुए हैं, जिसमें 2 अपराधी साफ हो गए, जबकि 9 अपराधी हाफ एनकाउंटर के बाद लंगड़ा बनाकर छोड़ दिए गए। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने मुठभेड़ में जाति का एंगल घुसाते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर कर रही है। एनकाउंटर में मारे गए या जख्मी हुए क्रिमिनल की जातियों का विश्लेषण तेजस्वी यादव के आरोप का साथ दे रहे हैं या नहीं, ये देखने वाले के नजरिए पर निर्भर है। जिस तरह अच्छे लोग हर जाति, समाज और धर्म...