जात्रा कसार फेस्टिवल में अनुनय जोशी ने जीता स्वर्ण
बागेश्वर, जून 26 -- बागेश्वर। अल्मोड़ा में आयोजित जात्रा कसार फेस्टिवल की अंडर-16 साइकिल प्रतियोगिता में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के छात्र अनुनय जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र तथा 20 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। अल्मोड़ा के डीनापानी मैदान में 24 से 28 जून तक आयोजित जात्रा कसार फेस्टिवल के तहत हुई साइकिल प्रतियोगिता में अंडर-16 वर्ग के 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में अनुनय जोशी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। अनुनय इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय साइकिल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। अनुनय के पिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.