मुरादाबाद, मार्च 2 -- कुछ लोग आख़िरी समय में कोई ऐसा काम कर जाते हैं जो उन्हें हमेशा के लिए अमर बना देता है। ऐसा ही एक महान कार्य पूर्व सभासद राजेंद्र पांडेय की धर्मपत्नी जानकी पांडेय ने किया, जिससे उनका परिवार तो गौरवान्वित महसूस कर ही रहा है साथ ही साथ क्षेत्रीय लोगों के लिए उनका नेत्रदान करने का फ़ैसला प्रेरणा बन गया है। पूर्व सभासद राजेंद्र पांडेय की पत्नी स्वर्गीय जानकी पाण्डेय लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं ,जिनका परिवार ने हर स्तर पर उपचार कराया जा रहा था,लेकिन आख़िर में वह ज़िंदगी की जंग हार गई और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह कर रुखसत हो गईं। जाते जाते स्वर्गीय जानकी पाण्डेय अपनी दोनों आंखें सीएल गुप्ता आई वेलफेयर सोसाइटी को दान कर गई। भले ही स्वर्गीय जानकी पाण्डेय अब हमारे बीच नही हैं लेकिन उनकी दान की गई आंखों ने दो लो...