लखनऊ, दिसम्बर 31 -- जाते हुए वर्ष 2025 नगर निगम लखनऊ के लिए अतिक्रमण हटाने के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धियों भरा वर्ष रहा। महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम के सम्पत्ति विभाग ने पूरे वर्ष कई बड़े अभियान चलाए। बड़े पैमाने पर सरकारी एवं नगर निगम की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। नगर निगम लखनऊ की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जनवरी से 24 दिसम्बर तक सम्पत्ति विभाग ने शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई की। इस दौरान 7,608,653 वर्गफुट भूमि, जो लगभग 70.686 हेक्टेयर के बराबर है, को अतिक्रमण से मुक्त कराया। यह भूमि लंबे समय से अवैध कब्जों, अस्थायी निर्माणों और अतिक्रमण की चपेट में थी, जिससे न केवल शहरी सौंदर्य प्रभावित हो रहा था बल्कि विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। अतिक्रमणमुक्त कर...