नई दिल्ली, मई 28 -- Siddaramaiah Caste Move: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से आज (गुरुवार, 28 मई को) इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में नए मुख्यमंत्री के लिए राह आसान कर दी है। माना जा रहा है कि उनके डिप्टी रहे डीके शिवकुमार की इस पद पर ताजपोशी हो सकती है लेकिन जाते-जाते सिद्धारमैया ने जाति पर एक बड़ा दांव चल दिया है। 'अहिंदा' (कर्नाटक में अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और दलितों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला संक्षिप्त नाम) की बात करने वाले समाजवादी विचारधारा के सिद्धारमैया ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा तैयार की गई बहुप्रतीक्षित सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण (जाति जनगणना) रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। उनके इस कदम को उनके राजनीतिक करियर का एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है, क्योंकि उनका 'अहिंदा'...