प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज। उच्च शिक्षा के कार्यवाहक निदेशक पद से हटाए गए डॉ. बीएल शर्मा जाते-जाते दो बाबुओं का तैनाती आदेश जारी कर गए। शिक्षक संघ की शिकायत पर दस अप्रैल को प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार सोनकर को डिग्री पेंशन अनुभाग से डिग्री विकास अनुभाग जबकि प्रशासनिक अधिकारी भारती कुमारी को डिग्री विकास अनुभाग से डिग्री पेंशन अनुभाग में भेजा गया था। 16 जुलाई को कार्यवाहक निदेशक पद से हटाए जाने से पहले डॉ. बीएल शर्मा ने 15 जुलाई की तारीख में सुनील कुमार सोनकर को फिर से डिग्री पेंशन और भारती कुमारी को डिग्री विकास अनुभाग में वापस भेज दिया। चर्चा है कि 16 को शासन का पत्र आने के बाद बैक डेट में अनुभाग परिवर्तन का आदेश जारी हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...