बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- गांव रोरा में कुछ लोगों ने जातीय द्वेष भावना भड़काने के लिए तीन अलग-अलग स्थान पर जाति सूचक बोर्ड लगाकर चौक का नामकरण कर दिया। पुलिस ने सभी बोर्ड को हटवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव रोरा में तीन अलग-अलग तिराहों पर अलग-अलग जातियों के बोर्ड लगाकर तिराहों का नामकरण कर दिया। जबकि सर्वोच्च न्यायालय का सख्त निर्देश है, कि किसी भी तिराहे व चौराहे का नामकरण करने के लिए स्थानीय निकाय से प्रस्ताव स्वीकृत होकर प्रदेश सरकार की अनुमति लेने के बाद ही नामकरण किया जा सकता है। एक साथ तीन तिराहों पर जातीय नामकरण किए जाने से गांव में जातीय संघर्ष की संभावना बलवती हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा गांव पहुंचे, और बोर्ड लगाने वाले लोगों को अवगत कराया कि शासन की अनुमति के बिना किसी भी तिराहे या च...