जामताड़ा, सितम्बर 28 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। शहर के दुमका रोड स्थित पाटोदिया धर्मशाला में रविवार को प्रांतीय यादव महासभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठनात्मक पुनर्गठन, प्रशिक्षण, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी जातीय जनगणना को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।

जातीय जनगणना पर चर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में जातीय जनगणना शुरू होने वाली है। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जातीय पहचान स्पष्ट रूप से दर्ज कराने के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यादव समाज ओबीसी वर्ग में आता है, लेकिन ओबीसी के लिए अलग विकल्प नहीं होने की स्थिति में समाज के लोगों को जाति के स्थान पर यादव दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रांतीय यादव महासभा को मजबूत और संगठित करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में संगठनात्मक भ्रमण...