शाहजहांपुर, मई 30 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव नगला जमीने हरना के जितेंद्र कुमार पुत्र सोनपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 26 मई को सरकारी अस्पताल के पास राजा मेडिकल स्टोर के नाम से संचालित संचित पुत्र आशीष कुमार नाम पता अज्ञात ने जाति सूचक गाली गलौज किया। जब उसने मना किया तो उक्त ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...