दुमका, मार्च 11 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के सुग्गापहाड़ी पंचायत अंतर्गत मनोहरचोक गांव के दो पहाड़िया बच्चों का दाखिला जाति व निवासी प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण पहाड़िया आवासीय विद्यालय में नहीं हो सका। इस कारण दोनों बच्चे शिक्षा से वंचित रह गए हैं। बच्चों की मां रीना पुजहरनी और अखिल भारतीय आदिम जनजाति उत्थान समिति (पहाड़िया) के प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल पुजहर ने इसके लिए मसलिया अंचल के हल्का संख्या-05 के राजस्व कर्मचारी कंचन गड़ई पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बाबूलाल पुजहर ने बताया कि जाति और निवासी प्रमाण पत्र के लिए 6 जनवरी 2026 को रानीघाघर के वीएलई नारायण पाल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कराया गया था। करीब 15 दिन बाद राजस्व कर्मचारी द्वारा आवेदन यह कहते हुए वापस कर दिया गया कि प्रपत्र 1(ए) घोषणा पत्र भी ऑनलाइन करना होगा। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.