रामपुर, फरवरी 20 -- जाति विशेष पर की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के मामले में शुक्रवार को अखिल भारतीय जाटव महासभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का कहना था कि उन्होंने डीएम व एसपी के पास जाकर शिकायत की मगर सीओ एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन जानबूझकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं चाह रहा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार सागर, विशेष कुमार, आशीष सिंह, मयंक, कृष्णा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...