खगडि़या, मई 25 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा जातीय, उन्मादी, उकसाऊ, भड़काऊ बयान देने एवं समाज में विद्वेष फैलाने का आरोप लगातें हुए सोमवार को सीएम व केंद्रीय मंत्री का शहर स्थित रेलवे जंक्शन रोड में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के निकट पुतला फूंका गया। वहीं अहीर वीर योद्धा यदुवंशी शिरोमणि आल्हा रुदल की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी किरणदेव यादव ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी तथा जदयू विधायक अजय कुशवाहा द्वारा जातीय उन्मादी उकसाऊ भड़काऊ बयान देकर समाज में विद्वेष फैलाया जा रहा है। आम जनता आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द बनाए रखेगी। इस मौके पर समाजसेवी पंकज यादव, शंभू पोद्दार, धर्मेंद्र सहनी, अजय यादव, दिनेश राम, सुनील ...