कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कोल्हुआ गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां जाति बदलकर एक अनुसूचित महिला की भूमि का बैनामा कराया गया है। कब्जे के दौरान क्रेता पक्ष ने भूमि की सह खातेदार की पिटाई की है। मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पश्चिमशरीरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोल्हुआ निवासी रुक्मिणी देवी पत्नी ओम प्रकाश ने बताया कि उसकी स्थानीय गांव में सड़क किनारे कीमती जमीन है। इसकी वह सह खातेदार हैं। पीड़िता की मानें तो इलाके के पलरा गांव की सुमन देवी पत्नी मक्खन भी भूमि में आधे की हिस्सेदार हैं। आरोप है कि 19 अक्तूबर 2023 को सुमन देवी ने सेंगरहा निवासी रोहित कुमार व उसके भाई रमेश चंद्र के नाम भूमि का बैनामा कर दिया। इसमें उमरावां निवासी ज्ञानचंद्र तथा रामसुंदर त्रिपाठी गवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.