जमशेदपुर, अगस्त 9 -- राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने तेली जाति को जाति प्रमाणपत्र बनाने में आ रही समस्या के खिलाफ शुक्रवार को डीसी ऑफिस परिसर में प्रदर्शन किया। महासंगठन के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्री ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय में सौंपा गया। महासंगठन की मांगों में पूर्व में परिवार के किसी सदस्य को निर्गत जाति प्रमाणपत्र को आधार मानकर दूसरे सदस्यों का भी बनाने, बिना खतियान वाले परिवारों के लिए आधार और समाज के अनुशंसा पत्र को आधार मानने और यह नियम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के किराएदारों पर पर भी लागू करने की मांग की गई है। टाटा स्टील की जमीन पर रहने वालों को रजिस्टर्ड संस्था भारतीय तेली साहू महासंगठन द्वारा अनुशंसा करने पर प्रमाणपत्र निर्गत करने की मांग की गई है। साथ ही कहा कि अन्य सरकार...