जाति प्रमाण पत्र न बनने की समस्या पर सीएम से मिली समिति
जमशेदपुर, मई 29 -- अनुसूचित जाति समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी न किए जाने की समस्या उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि झारखंड राज्य का नागरिक प्रमाण पत्र तो बन रहा है, लेकिन जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहा है। अधिकारियों द्वारा 10 अगस्त 1950 से पूर्व झारखंड की भौगोलिक सीमा में निवास का प्रमाण मांगा जा रहा है, जिसके अभाव में आवेदन खारिज किए जा रहे हैं। प्रमाण पत्र न बनने के कारण अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राएं योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इसे मौलिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने भी मामले को मुख्यमंत्री के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.