गोरखपुर, जुलाई 15 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोंड धुरिया जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर मूलनिवासी आदिवासी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर गोंड के नेतृत्व में मंगलवार को गोंड समाज के लोगों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार नरेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर शासनादेशों का अनुपालन करते हुए जल्द से जल्द जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन का संचालन धर्मेन्द्र गोंड ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर गोंड ने कहा कि कैम्पियरगंज क्षेत्र में गोंड धुरिया जनजाति के लोग लंबे समय से निवास कर रहे हैं। शासन के स्पष्ट आदेश होने के बावजूद जाति प्रमाण पत्र जारी न किया जाना समाज के साथ अन्याय है। यह भी पढ़ें- जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सौंपा ज्ञापन उन्होंने प्रशासन से इस ...