मऊ, फरवरी 3 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। अनुसूचित जनजाति (गोंड) जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग को लेकर गोंड समाज के लोगों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को आंदोलन के छठे दिन गोंड समाज के 16 लोग 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ गए। यदि मांग पूरी नहीं होती तो चार फरवरी से अनिश्चित काल के लिए भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। प्रदर्शनकारी तहसील गेट के बाहर सड़क पटरी पर धरना दे रहे हैं और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। धरनास्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद अब तक कोई भी सक्षम अधिकारी प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने धरनास्थल पर नहीं पहुंचा है। इससे गोंड समाज के लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन क...