मऊ, जनवरी 29 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। अनुसूचित जनजाति (गोंड) जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को गोंड समाज के सैकड़ों लोग तहसील प्रांगण में धरना देने के लिए पहुंचे। जैसे ही सुबह लगभग दस बजे तहसील में गोंड समाज के लोग धरने पर बैठने के उद्देश्य से आगे बढ़े तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें तहसील के मुख्य गेट पर ही रोक दिया। इससे नाराज गोंड समाज के लोगों ने तहसील गेट के बाहर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वे काफी लंबे समय से अनुसूचित जनजाति (गोंड) जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील, ब्लॉक और संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार आवेदन देने और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद भी उनकी फ...