अंबेडकर नगर, फरवरी 12 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शासनादेश के बावजूद तहसील स्तर से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र न जारी होने के विरोध में गोंड आदिवासी संघ के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने किया। प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत गोंड ने कहा कि गोंड/धुरिया समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध शासनादेश जारी किया है। शासनादेश के क्रम में प्रमुख सचिव डीसी लाखा ने 3 जनवरी 2007 को प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया है लेकिन अभी तक तहसील स्तर से प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जा रहा है। जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए आवेदनों के सत्यापन हेतु समिति गठिंत की गई है। समिति की आख्या रिपोर्ट प्राप्त होने के बावजूद आवेदकों को...