मऊ, जनवरी 31 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। अनुसूचित जनजाति गोंड जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर गोंड समाज के लोगों ने लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी तहसील गेट के बाहर धरना दिया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सड़क की पटरी पर त्रिपाल बिछाकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक उन्हें जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल जाता, तब तक वे किसी भी हाल में धरना समाप्त नहीं करेंगे। धरनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि गोंड समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। इसके लिए कई बार तहसील प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक उनकी समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.