मऊ, फरवरी 28 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोईरी (मुस्लिम) समाज के लोगों ने पिछड़ा जाति प्रमाण-पत्र निर्गत किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही समस्याओं से अवगत कराते हुए जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि घोसी तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर, खैराबाद, जमालपुर समेत अन्य गांवों में निवास करने वाले कोईरी (मुस्लिम) समाज के हजारों परिवार वर्षों से पिछड़ा वर्ग में शामिल हैं और पहले उन्हें जाति प्रमाण-पत्र जारी किया जाता रहा है। साथ ही जनपद के अन्य तहसीलो में जाति प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे। बावजूद घोसी तहसील में मुस्लिम समुदाय के कोईरी जाति का जाति प्रमाण पत्र बीते एक साल से निर्गत नहीं किए जा रहे हैं। प्रमाण-पत्र नहीं मिलने से समाज के लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.